अंकलेश्वर एस्टेटमे कार्यरत BEIL इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेडके वाइस प्रेसिडेंट अशोक पंजवानी को एशियन प्रोडक्टिविटी ऑर्गेनाइजेशन (APO) नेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए प्रोडक्टिविटी एडवोकेट्स श्रेणी में चुना गया है। APO पुरस्कार समिति ने सततता (सस्टेनेबिलिटी), अपशिष्ट प्रबंधन तथा अन्य पहलों में उनके समर्पित योगदान को मान्यता देते हुए कई प्रतिष्ठित नामांकनों में से उनका चयन किया है।
एशियन प्रोडक्टिविटी ऑर्गेनाइजेशन (APO) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1961 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। APO के 21 सदस्य देश हैं और इसका मुख्यालय टोक्यो में स्थित है।
एशियन प्रोडक्टिविटी ऑर्गेनाइजेशन (APO) नेशनल अवॉर्ड एक प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान है, जो प्रतिवर्ष APO द्वारा उन उत्कृष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी संस्थाओं में और उससे आगे उत्पादकता को आगे बढ़ाने में असाधारण प्रदर्शन किया हो।
अशोक पंजवानी को APO नेशनल अवॉर्ड – प्रोडक्टिविटी एडवोकेट्स के लिए नीति निर्माण, रणनीतिक सोच, नेतृत्व और प्रबंधन में उनके योगदान के लिए चुना गया है। उन्होंने उत्पादकता सुधार पहलों का नेतृत्व और प्रोत्साहन किया, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर उन्नत और सतत उत्पादकता हासिल हुई। यह पुरस्कार उन विचारशील नेताओं, नीति निर्माताओं और रणनीतिकारों को मान्यता देता है जो उच्च-स्तरीय उत्पादकता एजेंडा को आगे बढ़ाते हैं।
यह पुरस्कार मई 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले APO सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा।